- जिला कारागार में आयोजित हुआ बंदी समस्या समाधान दिवस
संतकबीरनगर : जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह के पहल पर शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न बंदियों की समस्या सुनकर उसके निराकरण कराए जाने की बात कही।
कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के काजीपुर मोहल्ला निवासी अजय ने कहा कि उनके पास निजी अधिवक्ता हैं। जमानत मंजूर हो जाने के बाद जमानतदार के अभाव में रिहाई नही हो पा रही है। बेलहरकला थानाक्षेत्र के पसनारा गांव निवासी नीरज ने कहा कि उनके पास अधिवक्ता नही है। उन्होंने अपनी पैरवी कराए जाने की मांग किया। इसी प्रकार मेंहदावल थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी महेश उर्फ महेंद्र ने अधिवक्ता की मांग किया। इसी थानाक्षेत्र के जमोहरा गांव निवासी राजेश ने कहा कि वह काफी गरीब है। उसने सरकारी खर्च पर अधिवक्ता की मांग किया। इसी प्रकार दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्या रखी। इस दौरान मुख्य रुप से डिप्टी डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह समेत अनेक बंदी मौजूद रहे।