विकास भवन पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार।
सैकड़ों की संख्या में जुटे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी।
न्याय न मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान।,
संत कबीर नगर 26 फरवरी 2026 महिला बी डी यो से अभर्द्रता के विरोध में विकास भवन मुख्यालय पर कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी अनवरत जारी है हालांकि प्रशासन और सियासत में आपसी सामंजस्य की चर्चा चल रही है कहां तक कामयाब होगी यहां आने वाला समय ही बताएगा,
जिला मुख्यालय से दक्षिणांचल में स्थित विकासखंड पौली का मामला सियासत बनाम प्रशासन का गहराताआता चला आ रहा है, आज दूसरे दिन में विकास भवन मुख्यालय पर सैकड़ो कर्मचारी संगठनों के लोग धरना पर बैठकर सियासत के तथाकथित नेता के विरुद्ध यफ आईआर दर्ज करने को लेकर धरना पर बैठे हैं, जिसका असर पूरे जिले में सभी ब्लॉक मुख्यालयों के ऊपर असर दिखाई दिया है सूत्रों की अगर मन तो वार्ता के संकेत दिखाई पड़ रहे हैं लेकिन अब तक उसका कोई ठोस निर्णय नहीं आया कर्मचारी संगठनों का मानना है कि न्याय मिलने तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा देखना यह है कि जिले की सियासत हावी होती है या प्रशासन,