निबंध – चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं से एम, एन, पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने साकार किया गांधी दर्शन
एम, एन, पब्लिक एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

संतकबीरनगर- एम, एन, पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में एम, एन, पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत बच्चों की प्रतिभाओं को सामने लाने व उन्हें मंच प्रदान करने विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम संस्था के हिंदी व्याख्याता रामफूल के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए “सत्य व अहिंसा के प्रतीक:-महात्मा गांधी जी ” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर
नसरा खान,नायला उमर,फारिहा कौसर,रुशदा अजीज,लायबा खादन
आमीना खातून,हुमेरा खातून,जिकरा हुसैन,इरम फात्मा ने भाग लेते हुए अपने प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया।इसी तरह बच्चों के लिए गांधीजी के जीवन के महत्व व विचारों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई,इसमें भी रुशदा अजीज,इरम फात्मा,सुबिया खान,इलमा खान,लायबा,अरीबा अतहर,अनब खातून,नाजमीन अजरा,कोमल,अल्फिया,मरियम, सना अजुम,सगुफ्ता अर्जुम,सफिया खातून,नेदा रिजवान,अफ्फान खान
अबु हुर्जेफा,महफूज खान,उतफत खान,जीसान खान,सुन्दरम कुमार,विशाल चौधरी ने अपनी प्रतिभाओ की शानदार प्रदर्शन प्रस्तुति दी। एम, एन, पब्लिक एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एम, एन, पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी के प्रांगण व आसपास में स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूकता का सन्देश दिया गया।ततपश्चात स्कूल में मंचीय कार्यक्रम के रूप में “गाँधीजी का जीवन व उनके सिद्धांत” विषय पर भाषण स्पर्धा का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम की शुरुआत गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना से हुई। सरस्वती वंदना व अतिथि स्वागत पश्चात उपस्थित अतिथियों व शिक्षकों ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सत्य व अहिंसा का प्रतीक बताते हुए उनके बताए गए आदर्शों पर चलने का सन्देश दिया गया।भाषण स्पर्धा में नादिया खान,नसरा खान,निकहत,हुमैरा खातून,रुशदा अजीज,अरीबा अतहर,नायला उमर
शामिल प्रतिभागियों ने बापू के जींवन से जुड़े प्रसंगों व संदेशों का वर्णन किया। सभी ने गांधी जी के सिद्धांतों व जींवन मूल्य परक विचारों पर प्रस्तुति दी। सम्पूर्ण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इसरार अहमद,मीना मौर्य, रामफूल, सालीम हाशमी,सईद सर, खालिद हबीबुर्रहमान, रमेश कुमार, शमीम अहमद,शहबाज, आकाश, महेंद्र कुमार, आशिया खातून, सना कुरैशी,सावेरा खातून, सीमा, जैनब राजेदा, नगमा शिक्षक- शिक्षिकाओं सहित समस्त छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।