लूट खसोट व चोरी जैसे मामलों में दर्जनों मुकदमा में वांछित व्यक्ति क्या किसी के ऊपर लगाएगा आरोप,
जिसके दामन में कीचड़ लगा हो वह किसी के छवि को कीचड़ नहीं लग सकता,
विकास ही मेरा मुख्य उद्देश्य है इस पर मैं अनवरत कार्य करता रहूंगा
मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं व बे बुनियाद व निराधार है – अंकुर राज तिवारी , सदर विधायक खलीलाबाद

संत कबीर नगर 12 सितंबर 2024 सेमरियांवा विकास खंड मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पूर्व निर्धारित समय के अनुसार बैठक में अफरा तफरी तथा प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा लगाए गए आरोपों का एक सिरे से खंडन करते हुए खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि जो स्वयं दर्जनों मुकदमों में वांछित है वह दूसरे के ऊपर आप कैसे लगा सकता है कहीं लूट खसोट कहीं चोरी कहीं बीडीसी सदस्य का अपहरण जैसे तमाम सैकड़ो मुकदमा में वांछित व्यक्ति द्वारा लगाया गया आरोप बे बुनियाद व निराधार है जब कि मेरे ऊपर विधायक बनने से पहले अब तक कही 107/16 तथा 151 जैसे मुकदमे नहीं है मेरे ऊपर प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा लगाया गया यह आरोप पूरी तरह से निराधार व बेबुनियाद है,
उक्त आसय की जानकारी देते हुए खलीलाबाद के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में खलीलाबाद के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने बताया कि समग्र विकास ही मेरा मुख्य एजेंडा है मेरा विधानसभा ज्यादा से ज्यादा विकास की तरफ अग्रसर हो वह विकास की कड़ियां जुड़ती रहे उसके मद्देनजर मै हर समय कार्य करता रहता हूं सवाल के जवाब में विधायक अंकुर राज तिवारी ने बताया कि जनपद का विकसित ब्लॉक सेमरियावा है जो अब किन्ही कारणों बस विकास को अवरोध कर दिया गया है जिसको लेकर क्योंकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों में मैं स्वयं एक सदस्य के रूप में उक्त बैठक को कर कर रुके हुए विकास कार्यों को गति देना चाहता था लेकिन तथाकथित व्यक्तियों के द्वारा जो आज वर्तमान समय में तरह-तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं की विकास के कार्यों को अवरुद्व कर रहे हैं, उसी को लेकर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार कल क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक बुलाई गई जिसमें तकरीबन 200 सदस्यों का रहना जरूरी था लेकिन मौके पर बैठक में मात्र 60 सदस्य हिस्सा ले पाये जबकि जिला प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट के जरिए बार-बार क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक में भाग लेने के लिए बुलाया जा रहा था लेकिन मौके पर कोई सदस्य वहां नहीं था जिसको लेकर प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा एक मनगढ़ंत आरोप लगाकर की सदर विधायक की वजह से इनके लोगों द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अगवा कर लिया गया है अपने गुंडे के बल पर बैठक को संपन्न नहीं होने देना चाहते और विकास कार्यों को अवरोध करना चाहते हैं जबकि यह पूरी तरह से सरासर गलत है ना किसी का कोई अगवा किया गया ना किसी के द्वारा कोई दबंगई या गुंडई की गई, जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था, जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक अपर जिला अधिकारी एसडीएम जिले के आला अधिकारी गढ़ उक्त बैठक की कमान संभाले हुए थे वहां किसी भी तरह का कोई भी शासन प्रशासन के द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया कि जिस कानून व्यवस्था प्रभावित हो, मैं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से आप लोगों के जरिए अपने खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित जनता को यह बता देना चाहता हूं कि मेरा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विधानसभा का जितना भी विकास होना चाहिए उसमें मेरी तरफ से कोई कोर कसर नहीं होगा सवाल के जवाब में विधायक जी ने बताया कि मैं अपने विधायक निधि से सेमरियावा विकासखंड क्षेत्र के सैकड़ो ग्राम पंचायत व चौराहों पर सोलर लाइट और सड़कों का एक जाल बिछाने का काम किया है आगे मैं अपने निधि से विकास के कार्यों को अंजाम देता रहूंगा सवाल के जवाब में यह पूछे जाने पर की जिस व्यक्ति के ऊपर चोरी फिरौती लूट से लेकर गमन व 420 के मुकदमे जिले से लेकर मुंबई तक के थानों में दर्ज हो उनको भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा कैसे सदस्य बनाया गया जिसके जवाब में विधायक ने बताया कि उक्त प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा अपने पूर्व में किए गए कारनामों को छुपा कर तथा कथित नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ा, लेकिन मेरे वहां ऐसे किसी भी आदमी की एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है यदि उनके खिलाफ कोई मामला संज्ञान में आया मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से इस संबंध में जिला अध्यक्ष के थ्रू अपने पत्र के माध्यम से उक्त प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा किए गए कारनामों का उजागर करते हुए माननीय मुख्यमंत्री से यह मांग करूंगा कि ऐसे व्यक्तियों को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है जिनके वजह से पार्टी की छवि धूमिल हो रही हो और ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया जाएगा,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट