संतकबीरनगर
स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मियो का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

दिनॉक 23-11-2019 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद संतकबीरनगर मे पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह के द्वारा पुलिस कर्मियो के स्वास्थ्य हित को आज हुये दिये गये निर्देश के अनुपालन मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर के चिकित्सको द्वारा पुलिस कर्मियो का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये उचित परामर्श एवं औषधि का वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पंकज तिवारी व पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।