इस वर्ष 5000 वृक्ष लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है- परवेज अख्तर
युवा सेवा समिति द्वारा वृक्षों का वितरण आज

संतकबीरनगर। विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली युवा सेवा समिति के तत्वाधान में आगामी 5 जून को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
उक्त जानकारी युवा सेवा समिति के संरक्षक मुहम्मद परवेज अख्तर तथा संयोजक रिजवान मुनीर ने देते हुए बताया कि इस वर्ष 5000 वृक्ष लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सभी लोग अपने अपने घरों पर एक-एक फ़लदार/छायादार पेड़ लगाकर उसकी रक्षा तथा पर्यवारण को स्वच्छ बनाने की शपथ लेंगे।
उन्होंने बताया कि दिनांक 4 जून को नूरूल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज बढ़यामाफी सेमरियावां में वृक्षों का वितरण किया जाएगा।