मगहर महोत्सव 2024 मुख्य मंच पर उदय इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा की गई देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया,


संत कबीर नगर सूफी संत निर्गुण-भक्ति ज्ञान मार्ग शाखा के जनक महात्मा कबीर की तपस्थली मगहर में आयोजित मगहर महोत्सव के मुख्य मंच पर उदया इण्टरनेशनल स्कूल के छात्र/छात्राओं के द्वारा अन्य स्कूल के बच्चों के साथ प्रतिभाग किया गया कार्यकम को निखारने का काम जिन बच्चों ने किया है उनमें प्रियंका निमिषा, अंश भूषण, आरितत्व रिद्धिमा साकिब राजदीप आयुष्मान अभिलाषा की संयुक्त प्रस्तुति सराहनीय रही।
कार्यक्रम के द्वितीय कड़ी में कक्षा द्वितीय के छात्र आद्विक ने आदि शक्ति जगत्जननी परांबा की स्तुति करते हुये गायन विधियों तथा नृत्य सौन्दर्य द्वारा जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भारतीय संस्कृति के पोषक माँ भारती की कृपा दृष्टि से पोषित उदया इण्टरनेशनल स्कूल के छात्र ओम पाण्डेय, मो० साकिब तथा नमन ने तू मेरा करमा तू मेरा धरमा’ सात सूरों के सरगम द्वारा जिला प्रदेश • नहीं वरन् सम्पूर्ण भारत वर्ष में रचनात्मक व्यक्तित्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्य मंच के सामने दर्शक दीर्घा मैं बैठे लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया गया क्योंकि मुख्य मंच के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को इस देश के मिट्टी वायु-जल तथा प्रकृति के विभिन्न तत्वों में विराजमान उन अनुवांशिक अमूर्त गुणों को मूर्त रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। इन सभी गतिविधियों में बच्चों का सहयोग एव मार्गदर्शन आदरणीय श्री उदयराज तिवारी जी के छत्रछाया में गतिमान विद्यालय की बागडोर का संचालन कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस. के त्रिपाठी जी तथा उनके नेतृत्व में कार्यरत शिक्षकों की भूमिका तथा वर्तिका की भाँति खुद को जलाकर बच्चों में जो ज्ञान की अलख जलाई है, उसका परिणाम दृष्टिगत हुआ है। कार्यक्रम में कुट किरन पाण्डेय कु० निधि, कु० श्रद्धा त्रिपाठी श्री मती खुशबू पाण्डेय, श्री स्वप्निल का विशेष योगदान रहा।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट