
👉⭕मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया “नारी शक्ति वन्दन” सम्मेलन का आयोजन।
👉⭕कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं के बारे में मातृ शक्तियों को किया जागरूक।

(26 अक्टूबर 2023)
संतकबीरनगर: लोकसभा द्वारा पारित नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 के बारे में मातृ शक्तियों को जागरूक करने के लिए मेहदावल के लोकप्रिय विधायक अनिल त्रिपाठी ने बेलहर ब्लॉक स्थिति ग्राम करमाकला में अपने निजी आवास पर नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व गोरखपुर की मेयर डॉ सत्या पाण्डेय,सांसद प्रवीण निषाद, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही गोरखपुर मेयर डॉ सत्या पाण्डेय को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।मंच पर उपस्थित सांसद प्रवीण निषाद व जिलाध्यक्ष को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। महिला मोर्चा की उपस्थिति सभी मातृ शक्तियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। करमाकला में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला का विधायक अनिल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, सांसद प्रवीण निषाद ने पुष्पगुच्छ ,शाल ,स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बखान की। उन्होने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 70 सालों में बहुत से प्रधानमंत्री आए और चले गए, पर नारी के शक्ति के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. वह अन्य किसी सरकार में कसीस ने नही किया है। महिलाओं के बचत खाते खुलवाना, महिलाओं के नाम राशनकार्ड, मातृशक्ति के कल्याण का ख्याल रखते हुए उज्ज्वला योजना, देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वालंबी बनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ सत्या पाण्डेय ने मातृ शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम व्यापक विजन वाला कानून है। इस कानून की ताकत से परिवार से लेकर समाज तक हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की 33% भागीदारी बढ़ेगी ।हमें ऐसे समाज की रचना करना है जिसमें नारी को आगे बढ़ाने के लिए किसी की सहयोग की जरूरत ना पड़े। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक ऐसा बिल लाकर नारियों को आगे बढ़ाने के लिए मौका दिया गया इसलिए इस कानून का नाम नारी शक्ति वन्दन अधिनियम रखा गया। नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई सीटों पर आरक्षण प्रदान किया जाएगा ।सरकार का ये फैसला लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाएगा इससे नए कानून बनाने और देश की दिशा दशा तय करने के लिए महिलाएं अपनी निर्णायक भूमिका अदा कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना ,रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष योजना,उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण रआजीविका मिशन, बैंकिंग क्रासपडेन्ट, बी सी सखी, मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क,महिला पुलिस बीट व महिला बीट पुलिस अधिकारी, महिला साइबर सेल ,महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी ,परामर्श केंद्र मिशन शक्ति ,महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही ,जैसी योजनाओं को देश और प्रदेश में सरकार ने संचालित की है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही ।इस सरकार में महिलाएं रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।डबल इंजन की सरकार में महिला आगे बढ़ने के साथ सम्मान भी बढ़ा है।लेकिन आज यह भी बदल गई है।आज हर क्षेत्र में सभी धर्म के लोग को योजना का लाभ मइस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बंसन्त तिवारी, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।
रिपोर्ट: के के मिश्रा जनर्लिस्ट