
कानपुर, श्री छावनी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज रोटरी क्लब ओफ कानपुर चेम्बर और रोटरी क्लब ओफ कानपुर हेरिटिज ने संयुक्त रूप से लोहे की मज़बूत ग्रिल से सुरक्षित पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया !
छावनी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने सबसे अपील की कि जब तक पौधों को लोहे की ग्रिल से सुरक्षित नहीं रखा जाएगा तब तक वृक्षारोपण का कार्य सार्थक नहीं होगा! रामलीला कमेटी पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है और रोटरी , लाइयंज़ और फ़्रीमेसन जैसी विभिन्न वैश्विक संस्थाएँ इस वृक्षारोपण अभियान से जुड़ चुकी हैं!इस साल से हर वर्ष अगस्त माह में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नगर वासी को पुरस्कृत भी किया जाएगा !रोटरी की तरफ़ से अरविंद गुप्ता , सुनिल अग्रवाल , दिनेश गुप्ता , दीपक गुप्ता , मनीष त्रिपाठी , अनिल त्रिपाठी आदि उपस्थित थेlरामलीला की तरफ़ से अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार,अजय गुप्ता राजू,अजय प्रकाश तिवारी , राम शंकर वर्मा , नरेश कठेरिया , आलोक तिवारी , राजेश कुमार वर्मा , मुकुल साहू , ख़ालिद रशीद , राहुल कुमार आदि प्रमुख सदस्य उपस्थित रहेl