जगत के समय का कार्यकाल विकास एक नजर मे,-
इंडस्ट्रियल एरिया निर्मित शवदाह गृह धूल खाती हुई नजर आ रही है,
नगर पालिका क्षेत्र खलीलाबाद के सड़क पटरियों के मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला,का लग रहा आरोप

संत कबीर नगर 30 अप्रैल 2023 विकास पुरुष के नाम पर जाने पहचाने जाने वाले पूर्व नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल जिनके द्वारा अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर कई करोड़ों रुपए का वारा नारा कर दिया गया फिर भी विकास पुरुष के नाम पर जगत जायसवाल जाने जाते हैं ,लोगों के दिलों दिमाग में आज भी जगत का भूत मडराता रहता रहता है , क्योंकि पैसा कहां से और कैसे आता है उनकी पारखी नजरिया पररख लेती हैं वैसे पहले से ही पारखी वाले ही बताए जाते हैं गल्ला व्यवसाई के नाम से जाने जाने वाले जगत जायसवाल को कौन नहीं जानता उसी अपने विकास के कारनामे को लेकर पुन जनता के बीच निर्दल प्रत्याशी चुनाव चिन्ह नल की टोटी लेकर स्थानीय निकाय चुनाव में खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद हेतु जनता के बीच में आकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने वह एक बार पुनः मौका देने के लिए प्रयासरत हैं कामयाबी कितनी कदम चूमेगी यह आने वाला समय ही बता पाएगा,
बताते चलें कि सपा शासन काल मे आजम खान नगर विकास मंत्री हुआ करते थे जिनके सामने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं की भी नहीं चलती थी ,
सपा शासन मे आजम खान एक कद्दावर नेता व मंत्री होने के नाते उनकी वित्तीय फाईल रोकना तत्कालीन मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के वश मे भी नहीं रहती थी । जिसका फायदा तबके नगर पालिकाध्यक्ष जगत जायसवाल ने उठाया और भारी आर्थिक भ्रष्टाचार को बढावा देने का आरोप विरोधियों द्वारा लगता चला आ रहा है । शहर मे ठीक कामो को दो तीन बार तोडवाकर उसे नये सिरे से बनवाने का कार्य करते हुए जनता के टैक्स के धन का दुरूपयोग किया । और करोडो रूपये का घोटाला का मामला संज्ञान में आ रहा है । लेकिन चुनाव में यह सब जायज है यदि सारे कार्य मानक के अनुरूप निपटा लिए जाएं तो पैसा कहां से आएगा, जगत ने भी लोगों का कल्याण करते हुए अपने लिए जगह छोड़ दी है, क्योंकि प्रजातंत्र शासन भ्रष्टाचार घोटालेबाज भाई भतीजावाद की जननी है इसी के दम पर ही लोग अपनी छवि को कायम करने में जुटे रहते हैं क्योंकि यह प्रजातंत्र है, के के मिश्रा जर्नलिस्ट