दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम बहुत जरूरी है – अबूजर अंसारी



गोरखपुर / पिपरौली। आज के दौर में शिक्षा सबसे ज़रूरी चीज है,एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज को आगे ले जा सकता है।इसके साथ ही दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी बहुत जरूरी है।उपरोक्त बातें अबूजर अंसारी ने कही।वे रविवार को आओ दिन सीखे आनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर रहे थे।पिपरौली बाजार निवासी 23 वर्षीय युवा मोहम्मद हस्सान अंसारी ने नौजवानों के लिए दीनी शिक्षा की जानकारी के उद्देश्य से वाट्सअप पर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की थी।एक महीने तक चले प्रतियोगिता का रविवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद हस्सान अंसारी ने बताया कि दुनिया से हटकर मजहब से जुड़ी दीन की जानकारी लोगों तक अपने मोबाइल के वाट्साप के ज़रिए पहुंचाने का नया रास्ता अपनाया गया, जिसमें लगभग 200 से ज्यादा नौजवानों ने भाग लिया उन्होंने बताया कि रोजाना अपने मोबाइल के वाट्साप के जरिए लोगों से सवाल किया करता था जिसमें रोज 200 से ज्यादा लोग जवाब देते थे, इसलिए नई पीढ़ी के हौसले को बढ़ाने के लिए इन्हें पुरस्कार देने का निर्णय लिया जिसमें प्रथम स्थान सालिम,द्वितीय स्थान आदिल शेख तथा तृतीय स्थान मोoफजल को मिला।दस लोगो को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।इस दौरान मोo हुस्बान, मोoअरबाज,करीम, मोo इमरान, अमन, कैफ अली, अब्बास,इब्राहिम मौजूद रहे।