
संत कबीर नगर 01 मार्च 2023 जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा आगामी होली त्योहार के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं अमन-चायन कायम रखने के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बिड़हर घाट एवं आस-पास अवैध शराब बनाये जाने वाले संवेदनशील इलाकों का उप जिलाधिकारी डा0 रविन्द्र कुमार, थाना प्रभारी धनघटा एवं पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों से कच्चा माल एवं लहन सहित अन्य समानों को जब्त करते हुए प्रयुक्त भट्टियों को नष्ट किया गया। मौके पर कच्ची शराब बनाने में प्रयोग किये जाने वाले कच्चा माल लगभग 100 लीटर सीजर, 2500 लीटर लहन जब्त करते हुए 18 भट्ठियों को नष्ट किया गया। मौके पर 02 ट्रैक्टर खड़े पाये गये जिसे सीज कर दिया गया। अधिकारीद्वय ने सम्बंधित अधिकारियों को ऐसे संवेदनशील इलाकों में आकस्मिक निरीक्षण एवं छापेमारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि अवैध शराब बनाने वाले संदिग्ध लोगो पर कड़ी नजर रखी जाए साथ ही साथ आम जनमानस को कच्ची शराब का सेवक न करने हेतु जागरूक भी किया जाए।
इस अवसर पर ओ0एस0डी0 बलदाऊ जी शर्मा, आबकारी निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह, आलोक सिंह, सहित आबकारी टीम व पुलिस टीम आदि उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट