
संत कबीर नगर 01 मार्च 2023 जिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाये जाने की धीमी प्रगति, विद्यालयों के कायाकल्प एवं आकांक्षी विकास खण्डों की अपेक्षित प्रगति न होने के कारण मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड से आच्छादित किये जाने की दिशा में गुणात्मक प्रयास एवं आवश्यकतानुसार सम्बंधित विभागों को आपसी समन्वयता के साथ गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति दर्शाते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने की दिशा में कार्य योजना बना कर तथा आवश्यकतानुसार सम्बंधित एम0ओ0वाई0सी0 एवं सी0डी0पी0ओ0, ग्राम प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक कर अपेक्षित प्रगति दर्शाते हुए परिणामोन्मुखी कार्य कराया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से ग्राम पंचायतवार ऐसे लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा जिन पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभी नही बन पाया है उन्होंने विकास खण्डों में गोल्डन कार्ड बनाये जाने से सम्बंधित उपलब्ध उपकरणों, संसाधनों एवं मैन पावर की भी विकास खण्डवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों निर्धारित पैरामीटर पर कराये गये कार्यो की भी गहन समीक्षा किया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कायाकल्प योजना के तहत संतृप्ति एवं असंतृप्ति विद्यालयों की सूची निर्धारित प्रारूप पर तत्काल उपलब्ध करा दिया जाए, जिससे आवश्यकतानुसार कार्यवाही करते हुए किसी भी पैरामीटर पर छूटे हुए विद्यालयों को संतृप्ति किया जा सकें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, जिला एवं अर्थ संख्याधिकारी नागेन्द्र सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 जीशान रिजवी, परियोजना निदेशक संजय नायक, उप कृषि निदेशक लोकन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकार महेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, अधिशाषी अभियन्ता दिव्य रंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला अग्रणि बैकं प्रबन्धक दिवाकर पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित खण्ड विकास अधिकारीगण, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सी0डी0पी0ओ0 आदि उपस्थित रहें।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट