
कानपुर ,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है- तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा- जय हिंद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आज 126 वी जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं!कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ,अब्दुल समी शाह ,ज्ञानेंद्र यादव ,प्रभात गहरवार, हाजी अलाउद्दीन वारसी, हाजी अयूब आलम, पंकज बाथम ,सरवन गौतम, रिजवान अहमद, मोनू श्रीवास्तव, अजय शर्मा, समसुद्दीन , बरुन गुप्ता, उद्देश बाजपेई, बबलू यादव आदि मौजूद रहे