संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संयुक्तरुप से यू0पी0 टी0ई0टी0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश


आज दिनांक 23.01.2022 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रुप से आगामी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू0पी0 टी0ई0टी0) को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद सन्तकबीरनगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों का परीक्षा के दौरान भ्रमण किया गया । महोदय द्वारा बताया गया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा की निगरानी में परीक्षा हो रही है तथा परीक्षा समाप्ति तक निर्बाधरुप से रिकॉर्डिंग कराई जाएगी तथा सभी अभ्यर्थियों से कोविड-19 के सभी दिशा निर्देशों का पालन कराया जा रहा है ।