खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित,
संत कबीर नगर 22 जनवरी 2022
संत कबीर नगर
उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि 26 जनवरी 2022 को जिला खेल कार्यालय संत कबीर नगर द्वारा बालक/बालिका वर्ग का 05 किमी क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम, संत कबीर नगर से प्रारम्भ होकर नेदुला चौरहा से होकर वापस स्टेडियम संत कबीर नगर में समाप्त होगा। क्रास कन्ट्री प्रतियोगित स्पोर्टस स्टेडियम में प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगा।
उन्होंने संत कबीर नगर के समस्त बालक/बालिका धावकों को सूचित किया है कि 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे उपस्थित होकर अपना पंजीकरण निःशुल्क करा कर उक्त रेस में भाग ले सकते है। विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केके मिश्रा जन लिस्ट