
कानपुर , समाजवादी आंदोलन के महानायक समाजवादी पुरोधा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी संपन्न हुई जिस का संचालन नगर सचिव राहुल शुक्ला वारसी ने कियाश्रद्धांजलि सभा में नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सर्वप्रथम स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण करके अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला!श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र एक प्रखर वक्ता एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति बहुत मजबूत थी!श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में सर्व नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर राहुल शुक्ला बार्शी हाजी यूनुस बदरे दीपिका मिश्रा बाबा ठाकुर मोहम्मद अरशद दद्दा राजू पंडित निजाम कुरैशी शेर सिंह यादव सान मोहम्मद शानू मनीष सिंह शरद पांडे अकील अहमद अनिल चौबे बाबू कुरैशी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!