
कानपुर। पास्टर्स एसोसिएशन की एक विशेष बैठक 13 ब्लॉक गोविंद नगर स्थित न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड में सुबह 11:30 बजे से हुई जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए।नव वर्ष में आए हुए सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑलविन ने आए हुए सभी सदस्यों का अभिवादन किया और नव वर्ष में एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए आशीष की प्रार्थना की।
एसोसिएशन के महासचिव पादरी जितेंद्र सिंह जी ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए बीते वर्षो मे एसोसिएशन के द्वारा समाज एवं देश की भलाई के लिए किये गये कार्यों के बारे में बताया और कहा कि परमेश्वर हम सब के साथ रहा और हमारी अगवाई करते हुए हम सभी को इसस नववर्ष में प्रवेश कराया सभा में पादरी एसोसिएशन के द्वारा बीते समय में कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यों के बारे जिन्हें जिन्हें उत्तर प्रदेश के शासन प्रशासन ने भी देखा और सम्मान दिया और मसीह समाज के द्वारा महामारी में शासन के सहयोग और समाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन को देखकर सम्मानित कर अपनी कृतज्ञता प्रकट की और साथ ही साथ बताया कि पादरी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में पूरे प्रदेश के पादरीगणों, मसीह समाज के प्रमुख लोगों से संपर्क करके आगामी विधानसभा चुनाव में इस बात का निश्चय करेगा की मसीह समाज का वोट उस पार्टी को जाएगा जो राजनीतिक पार्टी सामाजिक समानता, न्याय एवं एकता की एकता की विचारधारा की होगी और सर्वसमाज के हित में कार्य करेगी उत्तर प्रदेश का मसीह समाज का वोट कई जिलों से विधानसभा प्रत्याशियों को जीतकर विधानसभा भेजता है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी मसीह समाज अपने वोट के माध्यम से बड़ी संख्या में सेक्युलर विचारधारा वाले प्रत्याशियों को जो सामाजिक न्याय एकता एवं समानता की बात करेंगे उन्हें सहयोग कर विधानसभा में भेजने का कार्य करेगा।बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पादरी संजय ऑल्विन, महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष पादरी संजय राज सिंह, पादरी अनिल गिलबर्ट, पादरी राजू ऑल्विन, पादरी साजू एलियास, पादरी हनन्नियाह पानी, पादरी प्रदीप राव, पादरी विजय मोहन, पादरी रवीन्द्र सिंह, पादरी राजकुमार गौतम, पादरी जगराम सिंह, पादरी किशन लाल, पादरी पारस नाथ, पादरी पप्पू यादव, इन्द्र कुमार, पादरी सैमसन मसीह, पादरी हरी सिंह, पादरी भीम सिंह, पादरी ब्रजेश कुमार, पादरी सैमुअल कुमार इत्यदि लोग उपस्थित थे।