
कानपुर। 2022 की चुनावी रणनीति तैयार हो चुकी है सभी सियासी पार्टियां अपने पुराने कार्यकर्ताओं नेताओं ऊर्जा प्रदान करने के लिए पद को बांट रही है कार्यकर्ता ही वह सीढ़ी है जिस के आधार पर सरकारी बनती हैं कार्यकर्ता ही जनता के बीच जाकर अपने नेता की तारीफ करता है और वोट हासिल करने का प्रयास करता है इसी प्रकरण में साईं पुरवा झकरकटी बस स्टॉप निवासी रमेश कुमार यादव को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संतुष्टि पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव घोषित किया गया । रमेश कुमार यादव ने कहा कि तन मन से पार्टी के हित के लिए घर घर जाकर समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार द्वारा किए गए कार्यों को अवगत कराएंगे।