


ब्यूरो रिपोर्ट
यूपी : संत कबीर नगर जिले में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब सर्जन ने खलीलाबाद कोतवाली स्थित अपने कार्यालय पर किसान यादव सम्मेलन कर दर्जनों अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं अपनी पार्टी में सम्मिलित किया।
दर्जनों की संख्या में आए दूरदराज के अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अयूब की अध्यक्षता में पीस पार्टी में सम्मिलित हुए। और पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क रहें और पीस पार्टी की राजनीति को जन जन तक पहुंचाने और उनके एजेंडे में क्या है यह आम जनमानस तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना है तो पीस पार्टी को जिताना होगा।
अन्य पार्टियों ने अपने आप को दूसरी तरफ रखते हुए पिछड़ी जातियों का शोषण किया है पीस पार्टी पार्टी अब ऐसा नहीं होने देगी।
और आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में 300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पीस पार्टी समाज के पिछड़े दबे कुचले लोगों को उनके मकाम तक पहुंचाना पीस पार्टी का मकसद है राजनीति में आने का मकसद है।
पिछड़े लोगों को समाज में नई दिशा देना डॉ अयूब का उद्देश्य है ।
इसको ले लेकर पीस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। और अपनी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का दावा भी कर रही है।