संतकबीरनगर
मार्ग दुर्घटना में घायल को थानाध्यक्ष बेलहरकला व उनकी टीम द्वारा पहुँचाया गया अस्पताल


आज दिनांक 14.01.2022 को थानाध्यक्ष बेलहरकला द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने हेतु थाना क्षेत्र में पैदल गस्त कर रहे थे कि उन्हें सूचना मिली की थाना क्षेत्र के धोबहा में एक अज्ञात कार सवार द्वारा एक व्यक्ति नाम पता शिव प्रसाद चौधरी पुत्र पटेल चौधरी निवासी ग्राम गनवरिया थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को टक्कर मार दिया गया है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बेलहकला संतोष कुमार मिश्रा अपने हमराहियों का0 विनय कुमार, का0अरुण कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए परिजनों को भी सूचित किया गया तथा घायल को एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया गया । थानाध्यक्ष व उनकी टीम द्वारा सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई, इनके इस कार्य से पुलिस विभाग की छवि में सकारात्मक वृद्धि हुई है ।