संतकबीरनगर
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अद्धसैनिक बलों के साथ किया गया पैदल गस्त



आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश व प्रभारी निरीक्षक थाना महुली कृष्ण देव सिंह के नेतृत्व में अर्द्ध सैनिक बलों व पुलिस बल के साथ महुली क्षेत्रान्तर्गत संवेधनशील व अतिसंवेदनशील बूथ छितही, मानपुर, नगरपंचायत हरिहरपुर, मैनसिर, गिठनी, मोलनापुर, कालीजगदीशपुर, कोल्हुआ, मुखलिसपुर, नाथनगर व कस्बा महुली सहित विभिन्न बूथों पर भ्रमण व पैदल गस्त कर आम जनमानस में सुरक्षा एवं शांति पूर्ण महौल मे चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।