सहारनपुर
थाना नागल पुलिस द्वारा गैगंस्टर अभियुक्त भूरा के द्वारा गौकशी करके अवैध रूप से अर्जित किये गये धन से जंगल ग्राम ताशीपुर मे खरीदी गयी करीब 1 करोड़ रूपये की कृषि भूमि कुर्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेश – निर्देशो के अनुपालन मे तथा क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निर्देशन मे बीनू चौधरी थानाध्यक्ष थाना नागल के कुशल नेतृत्व मे थाना नागल पुलिस द्वारा थाना हाजा के मु0अ0स0 219/21 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट के अभियुक्त भूरा पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम मानकी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर जो एक शातिर किस्म का गौकशी का अभ्यस्त अपराधी है जो गैर राज्य व गैर जनपद से गौवंश की तस्करी करके थाना क्षेत्र मे गौकशी करता है तथा उक्त कृत्य से काफी धन एकत्र कर लिया है । गैगंस्टर भूरा उपरोक्त के इस कार्य से जनता के व्यक्तियो के मध्य काफी आक्रोश था। जनता मे अभियुक्त भूरा उपरोक्त का काफी भय व आतंक व्याप्त है। इसके विरूद्ध कोई रिपोर्ट लिखाने व गवाही देने को भी तैयार नही होता है । के विरूद्ध धारा 14(1) गैगस्टर अधिनियम की कार्यवाही करते हुये अभियुक्त भूरा उपरोक्त द्वारा गौकशी के अपराध करके अवैध रूप से अर्जित किये गये धन से जंगल ग्राम ताशीपुर मे खरीदी गयी कृषि भूमि खसरा न0 606 रकबा 0.922 हैक्टेयर मे से 0.461 हैक्टेयर तथा खसरा न0 45 रकबा 0.582 हैक्टेयर मे से 0.031 हैक्टेयर जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 करोड 3 लाख 32 हजार रूपये को श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय जनपद सहारनपुर के आदेशानुसार कुर्क कराया गया।
अभियुक्त भूरा का अपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 248/13 धारा 379 भादवि नागल सहारनपुर।
2-मु0अ0सं0 249/18 धारा 3/8 C S ACT नागल, सहारनपुर।
3-मु0अ0सं0 295/18 धारा 3/8 C S ACT नागल, सहारनपुर।
4-मु0अ0सं0 313/18 धारा 8/15 NDPS ACT नागल, सहारनपुर।
5-मु0अ0सं0 126/19 धारा 3/5ख/8 C S ACT नागल, सहारनपुर।
6-मु0अ0सं0 11/20 धारा 3/25 A ACT नागल, सहारनपुर।
7-मु0अ0सं0 53/20 धारा 3/8 C S ACT व 11 पशु क्रूरता अधि0 नागल, सहारनपुर।
8-मु0अ0सं0 152/20 धारा 307 भादवि नागल, सहारनपुर।
9-मु0अ0सं0 153/20 धारा 3/25 A ACT नागल, सहारनपुर।
10-मु0अ0सं0 32/21 धारा 3/5/8 C S ACT नागल, सहारनपुर।
11-मु0अ0सं0 138/21 धारा 3/25 A ACT नागल, सहारनपुर।
12-मु0अ0सं0 219/21 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट नागल, सहारनपुर।
13-मु0अ0सं0 221/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट नागल, सहारनपुर।