सहारनपुर
थाना देवबन्द, सहारनपुर पुलिस द्वारा 04 शातिर नशा तस्कर/वाहन चोर गिरफ्तार,कब्जे से अवैध 168 बोतल अंग्रेजी शराब (चण्डीगढ मार्का) व चोरी के कटे हुये वाहन बरामद

अवगत कराना है दिनांक 09-01-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा चोर व लुटेरो के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबन्द के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन मे मुखबिर की सूचना पर मौहल्ला सराय काहरान धन्नू के गोदाम में चोरी के वाहन काटते हुये मय उपकरण तथा कटे हुये गाडीयो के पार्टस व 168 बोतल अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का के साथ अभियुक्त 1-अमन पुत्र खेमकरण नि0 मौ0 सराय काहरा थाना व कस्बा देवबन्द, सहारनपुर, 2- शहनवाज उर्फ मिन्ना पुत्र शहीद अहमद नि0 अजमत कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद, मुज्जफ्फरनगर, 3-शरफराज पुत्र जिन्दा हसन नि0 मौ0 कोला बस्ती कस्बा व थाना देवबन्द, 4-खालीद पुत्र अब्दुल सलाम नि0 मौ0 अबुल माली कस्बा व थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0 16/22 धारा 411/414/420 भादवि व मु0आ0स0 17/22 धारा 63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगणो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायलय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम व पताः-
1-अमन पुत्र खेमकरण नि0 मौ0 सराय काहरा थाना व कस्बा देवबन्द, सहारनपुर।
2-शहनवाज उर्फ मिन्ना पुत्र शहीद अहमद नि0 अजमत कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद मुज्जफ्फरनगर।
3-शरफराज पुत्र जिन्दा हसन नि0 मौ0 कोला बस्ती कस्बा व थाना देवबन्द, सहारनपुर।
4-खालीद पुत्र अब्दुल सलाम नि0 मौ0 अबुल माली कस्बा व थाना देवबन्द, सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
दो वाहन छोटे हाथी रंग सफेदए एक वाहन मैजिक रंग काला व 12 खिड़की, 11 डिग्गी, 6 बोनट, 30 स्टेरिंग, 20 स्प्रिग, 13 छोटे शोकर, 10 बडे शोकर स्प्रिगदार, 50 ग्रारी छोटी व बड़ी, 10 सीट (सिंगल), 4 टेस्क बोर्ड, 4 बम्फर प्लास्टिक, 11 सलेशंर, 11 रेडियेटर, 6 धुरे एक्सल, 20 साफट, 8 कमानी, 3 इंजन कटे हुए, 3 गेयर बक्से, 4 टायर मय रिम के, 10 रेडियेटर पखे, 8 बैट्री छोटी, 15 सेल्प अल्टीनेटर, एक गैस कटर, दो सलेण्डर बड़े, एक सिलेण्डर इन्डेन छोटा, 14 पेटी मे 168 बोतल अग्रेजी शराब चण्डीगढ़ मार्का।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैन्तुरा थाना देवबन्द, सहारनपुर।
2-व0उ0नि0 इन्द्रपाल सिंह थाना देवबन्द, सहारनपुर।
3-उ0नि0 अनुज कुमार थाना देवबन्द, सहारनपर।
4-है0का0 48 भूषण थाना देवबन्द, सहारनपुर।
5-का0 1193 अक्षय ढाका थाना देवबन्द, सहारनपुर।
6-का0 383 मुकेश कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर।
7-का0 1617 योगेश कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर।