संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा आगामी चुनाव की अधिसूचना जारी होने के उपरान्त प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी


आज दिनांक 08.01.2022 को जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा संयुक्तरुप से कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव आयोग द्वारा उ0प्र0 विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तारीखों की घोषणा के साथ लागू हुए चुनाव आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने का उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा चुनाव आयोग के आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया । गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीनगर श्री संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अंशुमान मिश्रा, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री रामप्रकाश, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री अम्बरीष भदौरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री राजीव कुमार यादव सहित समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।