सन्त कबीर नगर 8 जनवरी 2022 ( मेहदावल ) सोशल आडिट बैठक मे वर्षो से जाबकार्ड से महरूम मजदूरो की समस्या दूर हो गयी है प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपायुक्त श्रम रोजगार ( मनरेगा ) डी सी उमाकांत त्रिपाठी द्वारा जाबकार्ड मामले की जांच के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा 400 मनरेगा मजदूरो मे जाबकार्ड वितरित किया गया ।
बताते चले कि विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत ददरा मे विगत माह 4 दिसम्बर मे हुए सोशल आडिट बैठक के दौरान मिली खामियो मे किसी भी मनरेगा मजदूर के पास जाबकार्ड न होने की बात सामने आयी थी । जाबकार्ड जारी समय से ही जिम्मेदारो द्वारा मनरेगा मजदूरो से जमा करा लिया गया था । जिसकी खबर मीडिया द्वारा प्रमुखता से चलायी गयी थी व मुख्य विकासखंड अधिकारी सुरेश कुमार श्रीवास्तव को मामले की जानकारी दी गयी थी जिसको संज्ञानता मे लेते हुए सी डी ओ द्वारा डी सी मनरेगा को मामले को जांच करने का निर्देश दिया गया था जिसके अनुपालन मे डी सी मनरेगा द्वारा मामले का जांच किया गया । उसी दौरान ग्राम प्रधान द्वारा 400 सौ मनरेगा मजदूरो मे जाबकार्ड वितरित किया गया । रिपोर्ट :- केके मिश्रा