रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी की सेल्स टीम हुई सम्मानित
बाधाये उज्जवल भविष्य की कसौटी होती है – अब्दुल्लाह खा़न






मुबई ( ठाणे ) रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी ब्रांच कार्यालय ठाणे की सेल्स टीम के उम्दा पर्फॉर्मेन्स पर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लक्ष्य के प्रति सदैव तत्पर रहने की बात कही गयी । उन्होने कहा कि कुछ न कुछ सभी कार्यों मे बाधा होती है देखा जाय तो उज्जवल भविष्य का एक प्रकार से स्वभाव है जिसका पूरे आत्म विश्वास के साथ सामना करना चाहिए । कोई भी बाधा हमेशा नही रहती है मंजिल मिलने की यह कसौटी होती है । उन्होने यह भी कहा कि बहुत खुशी होती है जब बेरोजगारी को मात देने का अवसर प्राप्त होता है ।इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर शीतल वाघमारे , अश्विनी , नंदा बाई देवरे , विशाल पाटिल , देवेंद्र पाटिल , सादाब खान , हकीकुल्लाह खान सहित अन्य सर्वे टीम के लोग उपस्थित रहे ।