बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद

दिनांक-14.12.2021 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजकुमार उर्फ गड्डा पुत्र रामकिशोर निवासी मसरनपुरवा मजरे अब्दुल्लापुर जनपद बाराबंकी को वैशपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 381/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
राजकुमार उर्फ गड्डा पुत्र रामकिशोर निवासी मसरनपुरवा मजरे अब्दुल्लापुर जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
- एक अदद तमंचा .315 बोर
- एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक जैदपुर धीरेन्द्र कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 अरविन्द कुमार, का0 शेखर सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।