सन्त कबीर नगर 11 दिसंबर 2021 ( खलीलाबाद ) विधानसभा खलीलाबाद के बहुजन समाज पार्टी के भावी प्रत्याशी आफताब आलम द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता मे खबरो को लेकर पत्रकारो को ही सवालिया घेरे मे घेरने का काम किया गया । प्रेसवार्ता पहुंचे विभिन्न इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के भीड़ को देखते हुए भावी प्रत्याशी मीडिया प्रभारी अजीम ने कहा कि पत्रकारो की भीड़ तो देखी जाती है लेकिन खबरे सिर्फ आठ दस लोगो की नजर आती है । पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारो के ऊपर किये गये खर्च के मुताबिक हमे खबर प्राप्त नही होती है जिसका जबाब हमे देना पड़ता है । लिहाजा हमे खर्च के मुताबिक उपस्थित सभी पत्रकारो से प्रकाशित व प्रसारित खबरे चाहिए । ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि प्रेसवार्ता आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी व उसकी नीतियो की आम जानकारी के लिए था कि इसी बहाने पत्रकारो को कटघरे मे करने के लिए था ? के के मिश्रा जर्नलिस्ट