संत कबीर नगर / मगहर
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का फीता काटकर ग्राम प्रधान मोहम्मद असजद किए शुभारंभ



विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम सभा मोहिउद्दीनपुर (इस्लामनगर) के ग्राम प्रधान मोहम्मद असजद द्वारा फीता काटकर मैक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किये शुभारंभ इस अवसर पर ग्राम सभा की सम्मानित जनता एवं मैक सेवा संस्थान से डॉ एस. पी. पाण्डेय, नीरज कुमार शर्मा ,एम.ए. हाशिम समेत मैक सेवा संस्थान परिवार मौजूद रहा । मैक सेवा संस्थान द्वारा आए हुए मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया एवं बदलते हुए मौसम से बचने के लिए तरह-तरह की नाना प्रकार की बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए गए सर परीक्षण शिविर में आए हुए मरीज मोहम्मद हद्दीस, अफसरून्निशा, शकीला खातून, सुधा देवी, अजमत अली, मोहम्मद जाहिद, अजमल , सकीना खातून, ओबैदुल्लाह समेत भारी संख्या में मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया इस अवसर पर अख्तर हुसैन एवं ग्राम सभा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।