संत कबीर नगर
पीआरवी 2545 ने मारपीट / विवाद के दौरान घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल –* पीआरवी 2545 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत नेहिया खुर्द से इवेन्ट संख्या 10132 से मारपीट / विवाद होने से एक महिला ( प्रभा पुत्री चन्द्रभान निवासी ग्राम नेहियाखुर्द जनपद संतकबीरनगर ) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल महिला पीआरवी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया तथा घटना के संबन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल हुई महिला को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* आ0 अरविन्द तिवारी, म0आ0 सीमा यादव, म0आ0 ममता यादव, हो0चा0 सुनील पाण्डेय ।