सपा एमएलसी राजपाल कश्यप के जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत पवन छापड़िया के स्वागत को देखकर हुए गद गद
संत कबीर नगर

सन्त कबीर नगर 20 नवंबर 2021 विधान परिषद सदस्य व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के जनपद आगमन पर भावी सपा प्रत्याशी पवन छापड़िया द्वारा कार्यालय गोला बाजार भव्य स्वागत किया गया । अल्प समय के मुलाकात मे हुई आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी मे लगे विधानसभा खलीलाबाद के प्रबल उम्मीदवार पवन छापड़िया के चुनावी तैयारी एवं नीतियो को सराहा गया । इस दौरान उन्होने कहा कि पवन छापड़िया एक बेहतर समाजवादी नेता है । आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जैसी होनी चाहिए उससे कही और आगे की तैयारी चल रही है । उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है समाजवादी पार्टी को पूरे प्रदेश से अपार जन समर्थन मिल रहा है तथा पवन छापड़िया द्वारा समाजवादी पार्टी के नीतियों पर विश्वास करते हुए लोगों में सपा के प्रति आस्था जाहिर करवाते हुए माननीय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल व उनके समय में किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे आने वाले विधानसभा के चुनाव 2022 में सपा को इसका लाभ मिलेगा और माननीय अखिलेश यादव की सरकार बनेगी, । बताते चले कि वे स्वर्गीय जमुना निषाद की पुण्य तिथि शिरकत गोरखपुर से जनपद अम्बेडकर नगर एक शादी समारोह मे जा रहे थे । इस दौरान जिला अध्यक्ष गौहर अली खान , समाजवादी महिला जिला अध्यक्ष शकुन्तला देवी यादव , उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्याम जी विश्वकर्मा , के डी यादव , गजपति सिंह , आदिल खान , आनन्द त्रिपाठी , भालेंद्र भारती , राम प्रकाश सिंह , महानन्द आदि समाजवादी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे ।