संत कबीर नगर


- आयुक्त/रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से सम्बंधित बैठक हुई आयोजित।
- समस्त ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।
सन्त कबीर नगर, 20 नवम्बर 202। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक गोविंदराजू एन0एस0, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, अपर आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती गोरेलाल शुक्ल व उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
रोल प्रेक्षक द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली गयी एवं आवश्यक दस्तावेज का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2022 के तहत फार्म-6, 7, व 8 जनपद के समस्त बी0एल0ओ0 को उपलब्ध करा दिया जाए, जिससे नये नाम बढाये व घटाये एवं संशोधित किया जा सके।
तत्पश्चात मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक गोविन्दराजू एन0एस0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो एवं ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 के साथ बैठक आयोजित हुई। - आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने सभी राजनैतिक दलों से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनावें। मतदाता बनाने के लिए आगामी 30 नवम्बर तक फार्म लिए जायेंगे। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होने कहा कि सभी दल बूथ लेबल एजेन्ट (बीएलए) नामित कर दें, जो बूथ पर की जा रही कार्यवाही पर नजर रख सकेंगे।
उन्होने कहा कि सभी दलों को मतदाता सूची दी गयी है। इससे वे मिलान कर सकते है और छूटे हुए लोगों को मतदाता बना सकते है। उन्होने कहा कि यही उचित समय है जब मतदाता सूची में नाम जोड़ा और घटाया जा सकता है। 30 नवम्बर के बाद दावें और आपत्तिया नही ली जायेंगी। उन्होने कहा कि 21 एवं 27 नवम्बर को अभियान की विशेष तिथि है। इस दिन सभी बीएलओ निर्धारित बूथ पर मतदाता सूची एंव सभी प्रकार के फार्म के साथ उपलब्ध रहेंगे।
उन्होने बताया कि आगामी 05 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा। 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता है, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। सभी बीएलओ द्वारा गरूण एप डाउनलोड कर लिया गया है।
उन्होने कहा कि वोटर हेल्प लाइन पर कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने के लिए फार्म-6 ऑनलाइन भर सकता है तथा इसके साथ आवश्यक प्रपत्र संलग्न कर सकता है। उन्होने बताया कि सभी तहसीलो में मतदाता पंजीकरण केन्द्र खोला गया है। बैठक मंे उन्होने राजनैतिक दलों के सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा बैठक के उपरान्त सभी मा0 विधायक सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, जिला महामंत्री भाजपा विनोद कुमार पाण्डेय, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौहर अली खान, दशरथ प्रसाद यादव, श्याम विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष बासपा धर्मदेव प्रियदर्शी एवं समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।