
संत कबीर नगर 18 नवंबर 2021 विकासखंड बघौली प्रधान संघ के नेतृत्व में प्रभारी वीडियो बघौली के खिलाफ लामबंद होते हुए मोर्चा खोल दिया है इन लोगों का कहना है की प्रभारीवीडियो अपने दायित्वों के प्रति उदासीन दिखाई देते हैं जिससे ब्लॉक का कार्य बाधित हो रहा है ऐसी सूरत में हम सभी लोग इनके हटने तक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे इस संबंध में प्रधान संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव व प्रधान संघ के संरक्षक नबीउल्लाह ने कहा कि यह जब से आए हैं अपने कार्यालय पर कभी भी समय से नहीं आते हैं जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं ऐसी सूरत में हम सभी लोग इनका विरोध करते हैं और इनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे , विकासखंड के सैकड़ों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शामिल रहे । रिपोर्ट:- केके मिश्रा