संतकबीरनगर


पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी बघौली पर बने नवनिर्मित भोजनालय का किये उद्घाटन
आज दिनांक 17.11.2021 को पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत चौकी बघौली पर बने नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना / चौकी के पुलिस कर्मचारियों के साथ सहभोज किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा, क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद अनिल कुमार, प्रभारी चौकी बघौली श्री बलराम पाण्डेय व थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व चौकी क्षेत्र की सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।