पीआरवी 1483 ने दुर्घटना में घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल
संत कबीर नगर
–* पीआरवी 1483 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर से इवेन्ट संख्या 03946 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे एक महिला (लक्ष्मी पत्नी सदानन्द निवासी ग्राम बरगदवा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 01 मिनट में दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना मे घायल हुई महिला को पीआरवी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना मे घायल महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचायी गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* उ0नि0 राधिका प्रसाद, आरक्षी त्रिभुवन यादव, हो0चा0 राकेश पाण्डेय ।