संत कबीर नगर 17 नवम्बर 2021 उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केन्द्रीय/सरकारी/गैर सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सम्पन्न कराया जाना है। उक्त कार्य के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों एवं निर्वाचन कार्य से जुड़ें केन्द्रीय/सरकारी/गैर सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु डबल डोज वैक्सीनेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। इस क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों जिनकी डयूटी आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में लगायी गयी है/निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 वैक्सीन का दोनो डोज लगवाने का निर्देश दिये है।
केके मिश्रा जर्नलिस्ट