
संत कबीर नगर (खलीलाबाद ) रिपोर्ट जी यल वेदांती:- जैसे – जैसे विधानसभा चुनाव का दिन करीब होता जा रहा है तैसे – तैसे ही जनाधार की ओर बढ़ती समाजवादी पार्टी के लोगो का हौसला बुलन्द होता जा रहा है । यही वह कारण है कि विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के प्रबल दावेदार उम्मीदवार पवन छापड़िया जीत को करीब से देखते हुए जनपद के तीनो विधानसभा ( खलीलाबाद , धनघटा एवं मेहदावल ) की सीट पर जीत का दावा कर रहे है । ग्राम पंचायत बयारा मे छठ पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे ।बुनकर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष फिदा हुसैन को विश्वास दिलाते हुए तीनो विधानसभा सीट पर जीत दर्ज का दावा किया गया है । उन्होंने कहा है कि जनपद के तीनो विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा । जनता जान चुकी है समाजवादी पार्टी मे ही जनपद का विकास है । अब जनता किसी बहकावे मे आने वाली नही है वादो का नतीजा देख चुकी है । मंहगाई जहां कमर तोड़ दी है वही बेरोजगारी जीना दुश्वार कर दिया है ।