संत कबीर नगर
पीआरवी 1493 ने विवाद / मारपीट में घायलों को पहुंचाया अस्पताल –* पीआरवी 1493 को थाना मेहदावल क्षेत्रांतर्गत महला से इवेन्ट संख्या 10108 से विवाद / मारपीट में 03 व्यक्तियों ( इन्द्रेश पुत्र श्री बजरंगी, हरेन्द्र पुत्र श्री हरिश्चन्द्र, वीर प्रताप पुत्र श्री हरेन्द्र निवासी ग्राम महला जनपद संतकबीरनगर) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 08 मिनट में पहुंचकर घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस 108 वाहन से सीएचसी मेंहदावल भेजवाया गया तथा घटना के संबन्ध में थाना मेहदावल को अवगत कराते हुए कालर को थाने पर जाने हेतु बताया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मु0आ0 अश्विनी राज, आ0 विशाल गुप्ता, आ0चा0 राजेश कुमार ।