
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) रिपोर्ट जीएल वेदांती :-समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है यह विकास भी करता है और समाज को जोड़े रखने का काम करता है उक्त बाते समाजवादी नेता पवन छापड़िया ने कही । वे आगामी चुनाव की तैयारी मे कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओ व आम जनमानस से चुनावी समर की तैयारी और पार्टी की लोकतांत्रिक नीतियो पर चर्चा कर रहे थे । उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव मे लोकतांत्रिक जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी ।
बताते चले कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी मे जुटे समाजवादी नेता पवन छापड़िया 313 विधानसभा खलीलाबाद के सबसे सबल और लोकप्रिय नेता है । क्षेत्र की जनता से इनका जुड़ाव जमीनी है सूत्रो की माने तो पवन छापड़िया की लोकप्रियता घर – घर तक है और आगामी प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी जनता इन्ही के कंधे पर डालने की ठानी हुई है ।