संत कबीर नगर
पीआरवी 2548 ने मार्ग दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को पहुंचाया अस्पताल –* पीआरवी 2548 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत जिगिना से इवेन्ट संख्या 11222 से मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों ( हिमान्शु पुत्र श्री पुजारी, धीरज पुत्र छेदीलाल, जनपद जौनपुर) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर समय से पहुंचकर घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस 108 वाहन से अस्पताल भेजवाया गया तथा घटना के संबन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मार्गदुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मु0आ0 सतेन्द्र कुमार, आ0 दुर्गेश पाठक, हो0गा0चा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ।