पीआरवी 3310 ने मार्ग दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को पहुंचाया अस्पताल
संत कबीर नगर
– पीआरवी 3310 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत ठठरा से इवेन्ट संख्या 02485 से मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों ( प्रेमचन्द पुत्र श्री सुराली व धर्मवीर पुत्र सुराली निवासीगण ठठरा जनपद सन्तकबीरनगर) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर समय से पहुंचकर घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस 108 वाहन से अस्पताल भेजवाया गया तथा घटना के संबन्ध में थाना धनघटा को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मार्गदुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – आ0 अनिल यादव, हो0गा0चा0 प्रमोद कुमार ।