सहारनपुर
कोतवाली नगर पुलिस व क्राईम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा गैंग बनाकर फर्जी कागजात तैयार करके बैंक से धोखाधडी़ कर लोन के रूपये ह़ड़पने की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से फर्जी रबड स्टैम्प, फर्जी मोबाईल सिम, मोबाईल फोन, एटीएम कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:–
1-साकिब फारूखी पुत्र जाहिद हुसैन निवासी मिगलानी बिल्डिंग सन्त पैलेस के सामने अशोक नगर थाना कुतुबशेर सहारनपुर।
2-मौहम्मद नवाज पुत्र गुलजार अहमद निवासी कम्बो का पुल लक्खी गेट थाना मण्डी, सहारनपुर।
3-गुलफाम उर्फ शानू पुत्र इरशाद अहमद निवासी मौ0 सब्जी मण्डी कस्बा व थाना पुरकाजी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर।
बरामदगी का विवरण:-
1-फर्जी रबड स्टाम्प- 07 अदद
2-स्टाम्प पैड- 02 अदद
3-फर्जी मोबाईल सिम- 01 अदद
4-मोबाईल फोन- 04 अदद
5-एटीएम कार्ड – 01 अदद (मुकेश कुमार के नाम का)
6-ड्राईविंग लाईसेंस – 01 अदद
सोशल मीडिया सेल,
सहारनपुर