
ब्यूरो रिपोर्ट
संत कबीर नगर

क्षेत्र वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते 313 खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से संभावित प्रतेयाशी डाक्टर एम रहमान अब्बासी ने कहा कि 2022 विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए कमर कस चुकी है।
श्री डाक्टर अब्बासी ने अभी देश के विभिन्न राज्यों में हुये उप चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं चरमसीमा पर पहुंची मंहगाई से ऊब चुकी है।
इसी लिए 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनना तय है।