संत कबीर नगर
ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय महागठबंधन की एकजुटता संदेश यात्रा खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुँची…











आज दिनांक 1 नवम्बर 2021 को सलमा मार्केट, आजाद चौक से शुरू होकर बेलवहा चौराहा होते हुए बसडीला, बजहरा, दशावा, परसा शेख, दुधारा, सेमरियावा, बिगरामीर, चिउटना पचदेउरा चौराहा, सालेपुर चौराहा और टेमा रहमत पर समाप्त हुई। जिसमे भारतीय महागठबंधन के संयोजक पूर्व सांसद एव पूर्व मंत्री राज कुमार सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, मोहम्मद सुलेमान राष्ट्रीय अध्यक्ष इण्डियन नेशनल लीग, भारतीय महागठबंधन खलीलाबाद विधान सभा के प्रत्याशी एव इण्डियन नेशनल लीग प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली, साहब सिंह धनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शोषित समाज पार्टी, आई पी कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार मंच, सुरेन्द्र कुशवाहा सम्यक पार्टी, चन्द्र भान सिंह पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष समदर्शी समाज पार्टी, मेजर अमर सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय जनवादी पार्टी, विजय कसाना भारतीय वीर दल, ईश्वर दयाल सिंह सेठ राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सबका दल, अखिलेश सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखण्ड समाज पार्टी, सादेस अली मसीह प्रदेश अध्यक्ष वोटर्स पार्टी इन्टरनेशनल, शत्रुघ्न निशाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय समाज पार्टी, फहीम सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष इण्डियन नेशनल लीग, नदीम खान युवा प्रदेश महासचिव INL, कमरेआजम, उस्मान अंसारी, अफ़सरान, अशरफ, अरमान, फहद, सादिक, फहीम, मुस्तकीम, हिमांशु, शाहआलम, जियाऊल हसन, कलीमुल्लाह आदि लोग शामिल हुए। भारतीय महागठबंधन की यात्रा पहले मुरादाबाद मंडल, सहारनपुर मंडल, मेरठ मंडल, अलीगढ़ मंडल, आगरा मंडल, कानपुर मंडल, इलाहाबाद मंडल, आजमगढ़ मंडल और गोरखपुर मंडल होते हुए खलीलाबाद विधान सभा पहुँची है । भारतीय महागठबंधन के 313 खलीलाबाद विधान सभा प्रत्याशी मोहम्मद अली ने कहा कि अगर भारतीय महागठबंधन की सरकार आती है तो शासन प्रशासन, शिक्षा मे जनसंख्या के अनुपात मे हिस्सेदारी दी जायेगी, युवाओ को एक परिवार एक रोजगार एव रोजगार ना मिलने तक एक हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा देश मे एक शिक्षा निती लागू की जायेगी, महिलाओ को 33% राजनैतिक हिस्सेदारी दी जायेगी, 300 युनिट बिजली फ्री दी जायेगी, 5 साल मे 5 जातिया से 5 मुख्यमंत्री और 25 जातिया से 25 उपमुख्यमंत्री बनाये जायेगे, ई वी एम हटाकर बैलेट पेपर पर चुनाव कराये जायेगे ।