Characters of Ramayana : रामायण के सभी किरदार दिल को लुभांवित करने वाले हैं। इतने समय बीत जाने के बाद आज भी वह लोगों के एहसासों में हैं। मंगलवार के रात कई लोगों की ख़ुशी उदासी में बदल गयी जब उन्हें पता चला की रामायण ने रावण के रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का अब इस दुनिया में नहीं रहे। 82 साल साल की उम्र में हार्टअटैक के कारण उनका निधन हो गया। काफी लंबे अरसे से वह बीमार चल रहे थे और उन्हें चलने-फिरने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वह इस दुनिया से जरूर चले गए पर उनकी यादें लोगों के जहन में हमेशा रहेगी। धारावाहिक रामायण में उनके नेगेटिव किरदार जरूर था पर लोग उन्हें काफी ज्यादा पंसद करते थे। अरविंद त्रिवेदी के अलावा 7 ऐसे ओर लोग है जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। आइये जानते है….
1. दारा सिंह (Dara Singh)
शो में अभिनेता दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। 12 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया।
2. ललिता पवार (Lalita Pawar)
अभिनेत्री ललिता पवार ने शो में मंथरा की भूमिका निभाई थी। 24 फरवरी 1998 को उनका निधन हो गया। (Characters of Ramayana)
3. मूलराज राजदा (Mulraj Razda)
शो में जनक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मूलराज राजदा का 23 सितंबर 2012 को निधन हो गया।
4. मुकेश रावल (Mukesh Rawal)
मुकेश रावल ने शो में विभीषण का किरदार निभाया और 15 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया।
5. विजय अरोड़ा (Vijay Arora)
विजय अरोड़ा ने शो में मेघनाद का किरदार निभाया और 2 फरवरी 2007 को मुंबई में उनका निधन हो गया।
6. जयश्री गडकर (Jayshree Gadkar)
अभिनेत्री जयश्री गडकर ने शो में भगवान राम की मां कौशल्या की भूमिका निभाई और 29 अगस्त 2008 को उनकी मृत्यु हो गई। (Characters of Ramayana)
7. अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi)
अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।