मुंबई | Aryan Khan Drugs Case: ड्रग मामले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज बड़ी राहत मिल सकती है। एनसीबी ने कहा कि सभी तीनों आरोपियों को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसमें वह आर्यन खान की हिरासत बढ़ाने की मांग नहीं करेगी। बता दें कि मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में मिले ड्रग्स के मामले में आर्यन खान को गिर्तार किया गया था और मुंबई की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हंे एक दिन की NCB की कस्टडी में भेजा गया था। एनसीबी ने आर्यन के अलावा, उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और एक अन्य आरोपी मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया था।
Aryan Khan Drugs Case: मीडिया खबरों के अनुसार, आज सोमवार को आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, वैसे ही उनके वकील जमानत के लिए अर्जी लगा देंगे। गौरतलब है कि, आर्यन को गिरफ्तार करने से पहले एनसीबी के अधिकारियों ने उनसे काफी देर तक पूछताछ की थी। आर्यन खान पर ड्रग्स के सेवन, खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप लगा है।
ये भी पढ़ें:- कोहली सेना ने विराट जीत दर्ज कर पंजाब को रोमांचक मैच में हराया, अब बैंगलोर प्लेऑफ में
ये है पूरा ड्रग्स मामला
NCB ने शनिवार को एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुंबई के तट पर क्रूज जहाज पर हो रही एक रेव पार्टी पर छापे की कार्रवाई की थी। जिसमें एनसीबी को ड्रग्स बरामद हुई थी। आरोपियों के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, MDMA की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये नकद किए गए थे।
ये भी पढ़ें:- बाॅलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan ड्रग केस में गिरफ्तार, मोबाइल से हुए कई खुलासे