पीआरवी 1492 ने दो पक्षों में हो रहे विवाद / मारपीट को कराया शान्त
संत कबीर नगर
पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत महुही से इवेन्ट संख्या 0883393 से कालर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 03 मिनट में पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* आ0 हरिशंकर गौड़, आ0 जितेन्द्र चौधरी, हो0चा0 राजेश कुमार ।