गैर इरादतन हत्या में वाँछित बाल अपचारी गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा
संत कबीर नगर
मु0अ0सं0 595 / 2021 धारा 304 / 323 / 504 भादवि मे वांछित बाल अपचारी ओम प्रकाश उर्फ राजन पुत्र रामसिंह चौधरी निवासी तुरकौलिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त बाल अपचारी द्वारा दिनांक 20.08.2021 को वादी के पिता के साथ मारपीट की घटना कारित की गयी थी जिनकी इलाज के दौरान दिनांक 22.08.2021 को मृत्यु हो गयी । घटना के संबन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 595 / 2021 धारा 304 / 323 / 504 पंजीकृत किया गया था जिसमें आज दिनांक 18.09.2021 को उक्त बाल अपचारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तारी टीम का विवरणः-* व0उ0नि0 राकेश मिश्रा, कां0 विकास रंजन, कां0 प्रदीप राजभर ।
अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री के खिलाफ की कार्यवाही के अन्तर्गत 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त नाम पता रोहित बेलदार पुत्र हरिद्वारा निवासी सतहरा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 458 461 / 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल-* उ0नि0 लाल बिहारी निषाद प्रभारी चौकी जगदीशपुर, हे0कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 दीपक यादव ।