पीआरवी 1489 ने विवाद में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
संत कबीर नगर
पीआरवी 1489 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत झिगुंरापार से इवेन्ट संख्या 00694 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद / मारपीट में 01 व्यक्ति (अमरजीत पुत्र जगदीश यादव निवासी झिगुंरापार थाना महुली ) के घायल के होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर घायल व्यक्ति को जरिए एम्बुलेंस से इलाज हेतु प्रा0 स्वा0 केन्द्र नाथनगर भेजवाया गया तथा तथा घटना को संबन्ध में थाना महुली को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मु0आ0 गोरखनाथ यादव, आरक्षी अरविन्द गुप्ता, हो0चा0 रामप्रकाश पाण्डेय ।